रिटायरमेंट के बाद चाहिए हर महीने 2 लाख रुपये की सैलरी, तो जरूर करें यह काम, बुढ़ापे में नहीं होंगे परेशान

NPS की कई खासियतें हैं। यह EPF, PPF और सुकन्या समृद्धि योजना की तरह EEE कैटेगरी वाले निवेश माध्यमों में आता है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है

अपडेटेड Jun 28, 2022 पर 1:37 PM
रिटायरमेंट के बाद अट्रैक्टिव मंथली इनकम के लिए आपको जल्द निवेश शुरू करना होगा।

NPS News: क्या आप रिटायरमेंट के बाद अच्छी रेगुलर इनकम चाहते हैं? अगर हां तो आपको जल्द NPS में निवेश शुरू करना होगा। सरकार ने पहले गवर्नमेंट एंप्लॉयीज के लिए एनपीएस की शुरुआत की थी। 2009 में इसे आम लोगों के लिए भी ओपन कर दिया गया। यह सरकार की स्कीम है। इसके नियम और शर्तें सरकार की तरफ से बनाई गई संस्था तय करती है। इसलिए इस पर आप भरोसा कर सकते हैं।

NPS की कई खासियतें हैं। यह EPF, PPF और सुकन्या समृद्धि योजना की तरह EEE कैटेगरी वाले निवेश माध्यमों में आता है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है। मैच्योरिटी पर आपको मिलने वाली एकमुश्त रकम टैक्स-फ्री होती है।

NPS की दूसरी खासियत यह है कि इसमें इनवेस्टर को डेट और इक्विटी दोनों में निवेश करने की सुविधा मिलती है। निवेशक मैक्सिमम 75 फीसदी पैसा शेयरों में लगा सकता है। बाकी पैसा डेट में लगाया जा सकता है। शेयरों में ज्यादा निवेश की इजाजत होने से लॉन्ग टर्म में मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाता है। कम उम्र का निवेशक ज्यादा रिस्क ले सकता है। वह 60 फीसदी पैसा शेयरों में और 40 फीसदी डेट में लगा सकता है।


यह भी पढ़ें : Coronavirus Explainer: पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा होती हैं लॉन्ग कोविड का शिकार, स्टडी में हुआ खुलासा

हम लंबी अवधि में शेयरों से औसत 12 फीसदी सालाना रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं। इसी तरह डेट से लॉन्ग टर्म में सालाना 8 फीसदी रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। इस तरह दोनों (इक्विटी और डेट) के रिटर्न को देखते हुए हम लॉन्ग टर्म में औसत 10 फीसदी रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं।

लॉन्ग टर्म में औसत 10 फीसदी सालान रिटर्न अट्रैक्टिव है। इसलिए कोई व्यक्ति जितना जल्द NPS में निवेश करना शुरू करेगा, उसे उतना ही ज्यादा फायदा होगा। अगर 20 साल की उम्र में कोई इनवेस्टर NPS में हर महीने 5000 रुपये इनवेस्ट करना शुरू कर देता है तो रिटायरमेंट (60 साल की उम्र) तक उसका पैसा काफी बढ़ जाता है। NPS का कैलकुलेटर बताता है कि मैच्योरिटी पर उसे एकमुश्त करीब 1.91 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा उसे 1.27 करोड़ रुपये annuity के रूप में मिलेंगे।

एन्युटी अमाउंट का इस्तेमाल मंथली पेंशन हासिल करने के लिए किया जा सकता है। NPS कैलकुलेटर बताता है कि 1.63 करोड़ रुपये के एन्युटी पर सालाना 6 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको हर महीने 63,768 रुपये की पेंशन मिलेगी।

आप 1.91 करोड़ रुपये का निवेश Systematic Withdrawal Plan (SWP) में कर सकते हैं। SWP आपको हर महीने अपना पैसा निकालने की सुविधा देता है। SWP में लंबी अवधि में कम से कम 8 फीसदी रिटर्न का अनुमान लगाया जा सकता है। अगर 1.91 करोड़ रुपये 25 साल के लिए SWP में डाला जाए तो 8 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको हर महीने 1.43 लाख रुपये की मंथली इनकम हो सकती है।

इस तरह 20 साल की उम्र में हर महीने सिर्फ 5000 रुपये का निवेश NPS में करने पर रिटायरमेंट पर हर महीने 2 लाख रुपये की इनकम हासिल की जा सकती है। यह गणित आसान है। हर महीने 1.43 लाख रुपये आपको SWP से मिलेगा, जबकि हर महीने 63,768 रुपये आपको एन्युटी से मिल जाएगा। आपको यह ध्यान रखना होगा कि 63,768 रुपये का मंथली इनकम तब तक मिलता रहेगा, जबतक इनवेस्टर जीवित रहेगा। SWP से मिलने वाली 1.43 रुपये हर महीने की इनकम सिर्फ 25 साल तक मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।