Get App

रिटायरमेंट के बाद चाहिए हर महीने 2 लाख रुपये की सैलरी, तो जरूर करें यह काम, बुढ़ापे में नहीं होंगे परेशान

NPS की कई खासियतें हैं। यह EPF, PPF और सुकन्या समृद्धि योजना की तरह EEE कैटेगरी वाले निवेश माध्यमों में आता है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2022 पर 1:37 PM
रिटायरमेंट के बाद चाहिए हर महीने 2 लाख रुपये की सैलरी, तो जरूर करें यह काम, बुढ़ापे में नहीं होंगे परेशान
रिटायरमेंट के बाद अट्रैक्टिव मंथली इनकम के लिए आपको जल्द निवेश शुरू करना होगा।

NPS News: क्या आप रिटायरमेंट के बाद अच्छी रेगुलर इनकम चाहते हैं? अगर हां तो आपको जल्द NPS में निवेश शुरू करना होगा। सरकार ने पहले गवर्नमेंट एंप्लॉयीज के लिए एनपीएस की शुरुआत की थी। 2009 में इसे आम लोगों के लिए भी ओपन कर दिया गया। यह सरकार की स्कीम है। इसके नियम और शर्तें सरकार की तरफ से बनाई गई संस्था तय करती है। इसलिए इस पर आप भरोसा कर सकते हैं।

NPS की कई खासियतें हैं। यह EPF, PPF और सुकन्या समृद्धि योजना की तरह EEE कैटेगरी वाले निवेश माध्यमों में आता है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है। मैच्योरिटी पर आपको मिलने वाली एकमुश्त रकम टैक्स-फ्री होती है।

NPS की दूसरी खासियत यह है कि इसमें इनवेस्टर को डेट और इक्विटी दोनों में निवेश करने की सुविधा मिलती है। निवेशक मैक्सिमम 75 फीसदी पैसा शेयरों में लगा सकता है। बाकी पैसा डेट में लगाया जा सकता है। शेयरों में ज्यादा निवेश की इजाजत होने से लॉन्ग टर्म में मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाता है। कम उम्र का निवेशक ज्यादा रिस्क ले सकता है। वह 60 फीसदी पैसा शेयरों में और 40 फीसदी डेट में लगा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें