Get App

10 लाख रुपये इनवेस्ट करना चाहते हैं? जानिए ICICI Pru MF के अनीश तावाकले की राय क्या है

अनीश तावाकले ने कहा कि अभी शेयर सस्ते नहीं हैं। हालांकि, उन्हें बहुत महंगा भी नहीं कहा जा सकता। इसका मतलब है कि हमें कंपनियों की अर्निंग ग्रोथ पर नजर रखनी होगी। मेटल सेक्टर पर दबाव दिख सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2023 पर 5:30 PM
10 लाख रुपये इनवेस्ट करना चाहते हैं? जानिए ICICI Pru MF के अनीश तावाकले की राय क्या है
अनीश तावाकले ने कहा कि ज्यादातर कंपनियों की ग्रोथ अच्छी रही है। मार्जिन पर थोड़ा प्रेशर दिखा है। जब ग्रोथ सुस्त थी तब कंपनियों ने मार्जिन को लेकर बहुत डिसिप्लिन दिखाया था। लेकिन, ग्रोथ में इम्प्रूवमेंट के बाद वे ज्यादा आक्रामक हो गई हैं

बाजार में फिलहाल वैल्यूएशंस कहीं भी सस्ता नहीं दिख रहा है। हालांकि, अगर इकोनॉमी का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो कंपनियों के मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दिख सकती है। ICICI Prudential Asset Management के डिप्टी चीफ इनवेस्टमेंट अफसर अनीश तावाकले ने यह राय जताई है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने निवेश से लेकर स्टॉक मार्केट के प्रदर्शन के बारे में खुलकर चर्चा की। मनीकंट्रोल ने उनसे यह भी पूछा कि आज 10 लाख रुपये का निवेश करना हो तो इस पैसे को कहां लगाना सबसे फायदेमंद रहेगा। तावाकले को स्टॉक मार्केट और निवेश का व्यापक अनुभव है।

10 लाख रुपये का कहां करें निवेश?

उन्होंने कहा कि अगर इनवेस्टर्स शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो उन्हें लंबी अवधि के लिए यह निवेश करना होगा। निवेशकों को म्यूचुअल फंड की स्कीम का चुनाव अपने इनवेस्टमेंट ऑब्जेक्टिव को ध्यान में रखकर करना चाहिए। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लार्ज कैप और बिजनेस साइकिल फंड्स निवेश के लिए अच्छे हैं। लेकिन, इस बारे में किसी एक सिद्धांत की जगह इनवेस्टर्स को अपने हिसाब से फैसला करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में रेंट पर घर लेना हुआ मुश्किल, सिर्फ अच्छे कॉलेजों से पढ़े लोगों को फ्लैट देना चाहते हैं मकानमालिक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें