विदेश में प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी (Foreign Universities) में बच्चे का एडमिशन कराना आसान नहीं है। इसकी वजह यह है कि पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ रही है। सरकार के एक अनुमान के मुताबिक, 2022 में 7.7 लाख से ज्यादा इंडियन स्टूडेंट्स विदेश गए। यह बीते छह साल में विदेश जाने वाले इंडियन स्टूडेंट्स की सबसे ज्यादा संख्या है। कोरोना की महामारी के बाद लोग अगली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए ज्यॉग्राफिकल डायवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रहे हैं। इस वजह से इनवेस्टमेंट माइग्रेशन (Investment Migration) बढ़ रहा है।
