डॉक्युमेंट्स से जुड़े फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पैन, आधार के दुरुपयोग के मामले तो पहले से होते रहे हैं, अब लोगों के ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट्स के गलत इस्तेमाल के मामले आने लगे हैं। फ्रॉड करने वाले फाइनेंशियल सहित कई तरह की धोखाधड़ी के लिए डॉक्युमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई बार तो दूसरे व्यक्ति के पैन का इस्तेमाल कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए होता है तो कई बार उसके आधार का इस्तेमाल सिम कार्ड इश्यू कराने के लिए होता है। इस फ्रॉड के बारे में व्यक्ति को तब तक पता नहीं होता है जब तक पुलिस उन्हें इस बारे में नहीं बताती है।
