LPG Cylinder Price: घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। कंपनियों ने नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आज बुधवार यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर दाम बढ़ा दिये हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। अब दिल्ली- मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है।
