International Driving licence: आप भी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों पर विदेश जा रहे हैं और विदेशी सड़कों पर बिना किसी रोकटोक के गाड़ी चलाना चाहते हैं। आप भी जानें से पहले इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस (International Driving Permit) बनवा सकते हैं। ये ड्राइविंग लाइसेंट परमिट बनाकर दुनिया के किसी भी देश में कार या बाइक चला सकते हैं। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आपके रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस की तरह होता है। यहां जानिए पूरी डिटेल।
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइलेंस परमिट
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस रेगुलर विदेश यात्रा करने वालों के काफी काम आता है। वह विदेशों में गाड़ी चला सकते हैं। उन्हें विदेश में गाड़ी चलाने की इजाजत इसी के जरिये मिलती है। भारत में बना इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस करीब 150 देशों में मान्य है।
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस सामान्य लाइसेंस की तरह ही बनता है। इसके लिए आप लोकल आरटीओ ऑफिस में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए फॉर्म 4A ( इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का एप्लिकेशन फॉर्म) चाहिए। ये ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसके अलावा वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस की अटेस्टेड कॉपी, एड्रेस प्रूफ की अटेस्टेड कॉपी, वैलिड पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी, वैलिड वीजा की अटेस्टेड कॉपी, एयर टिकट की कॉपी, पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मेडिकल फॉर्म 1-A आदि चाहिए होगा।
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1000 रुपए फीस देनी होगी। ये आपको अपने एरिया के लोकल ट्रांसपोर्ट ऑफिस में जमा करनी होगी। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए जारी होता है। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस सात वर्किंग दिन से अधिकतम 30 दिन में जारी हो जाता है।