Get App

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया टॉप 10 इक्वल वेट इंडेक्स फंड, जानिए इस स्कीम की मुख्य बातें

DSP Nifty Top 10 Equal Weight Fund निवेश के लिए 16 अगस्त को खुल गया है। इसमें 30 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। यह फंड ऐसे टॉप 10 स्टॉक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा, जिनका चुनाव निफ्टी 50 से छह महीने के औसत फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 2:50 PM
डीएसपी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया टॉप 10 इक्वल वेट इंडेक्स फंड, जानिए इस स्कीम की मुख्य बातें
डीएसपी निफ्टी टॉप 10 इक्वल वेट फंड का मकसद निफ्टी 50 और निफ्टी 500 के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर वैल्यूएशन वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करना है।

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने निफ्टी टॉप 10 इक्वल वेट इंडेक्स पर आधारित इंडिया की पहली म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च की है। यह इंडेक्स बराबर वेटेज वाली निफ्टी 50 इंडेक्स के टॉप 10 स्टॉक्स को ट्रैक करता है। डीएसपी म्यूचुअल फंड ने इस स्कीम के दो वेरिएंट्स- इंडेक्स और ईटीएफ लॉन्च किए हैं। डीएसीप निफ्टी टॉप 10 इक्वल वेट इंडेक्स फंड और डीएसपी निफ्टी टॉप 10 इक्वल वेट ईटीएफ के एनएफओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16 अगस्त से खुल गए हैं। इनमें 30 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। डीएसपी म्यूचुअल फंड इंडिया की 10वीं सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है।

सिर्फ 10 स्टॉक्स में निवेश करेगा यह फंड

DSP Nifty Top 10 Equal Weight Fund सबसे कम स्टॉक्स वाला इंडिया का पहला इक्विटी आधारित फंड होगा। मार्केट में पहले से ऐसे फंड उपलब्ध हैं, जिनमें सिर्फ 10 स्टॉक्स शामिल हैं। लेकिन वे हाइब्रिड या सेक्टोरल/थिमैटिक कैटेगरी में आते हैं। डीएसपी म्यूचुअल फंड की यह स्कीम ऐसे टॉप 10 स्टॉक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेगी, जिनका चुनाव निफ्टी 50 से छह महीने के औसत फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया जाएगा। इस इंडेक्स में शामिल हर स्टॉक का वेटेज एक समान है। लेकिन, स्टॉक की कीमतों में बदलाव से रिबैलेंसिंग पीरियड में स्टॉक्स के वेट में बदलाव हो सकता है।

इसके पोर्टफोलियो में शामिल होंगी ये दिग्गज कंपनियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें