Dusshera Long Weekend IRCTC Goa Tour Package: अगर आप भी नवमी और दशहरे के लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई डेस्टिनेशन फाइनल नहीं की है? अगर ऐसा है ते देश के टॉप ट्रेंडिग डेस्टिनेशन गोवा जा सकते हैं। आप शुक्रवार रात या शनिवार की फ्लाइट लेकर मंगलवार की शाम वापिस लौट सकते हैं। यानी, दशहरे के लॉन्ग वीकेंड का पूरा मजा ले सकते हैं। अक्टूबर का महीना गोवा घूमने के लिए बेस्ट होता है और यहां इस समय वाटर स्पोर्ट्स भी शुरू हो जाते हैं। आप चाहें तो स्वयं बुकिंग करके या IRCTC के टूर पैकेज का भी फायदा उठा सकते हैं। आपको अब अपने लिए जल्दी प्लान करना होगा क्योंकि टाइम कम बचा है।
स्वयं कर सकते हैं गोवा के लिए बुकिंग
गोवा के लिए कई सस्ती फ्लाइट चलती है। आप शुक्रवार की रात या शनिवार की सुबह की फ्लाइट लेकर होटल में चेकइन कर सकते हैं। चार दिन और तीन रात के टूर पैकेज का मजा ले सकते हैं। गोवा के लिए सस्ते ओयो या बजट होटल बुक कर सकते हैं। अगर आप स्वयं बुकिंग करते हैं तो फ्लाइट और होटल का एक व्यक्ति का 27 से 30,000 रुपये के करीब आएगा। अगर ज्यादा परेशानी नहीं लेना चाहते तो टूर पैकेज साइट या IRCTC का टूर पैकेज ले सकते हैं।
IRCTC का गोवा पैकेज 5 दिन और 4 रातों का है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको लखनऊ से गोवा की फ्लाइट मिलेगी। अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 51,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति यात्रा कर रहे हैं तो 40,500 रुपये देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 38,150 रुपये देने होंगे। बच्चों के साथ सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। अगर आप चाहें तो आईआरसीटीसी के ऑफिस भी जा सकते हैं।
नागपुर से भी मिल रहा है गोवा का टूर पैकेज
IRCTC का गोवा पैकेज नागपुर से 4 दिन और 3 रातों का है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको नागपुर से ट्रेन मिलेगी। अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो ट्रेन, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 32,500 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति यात्रा कर रहे हैं तो 24,800 रुपये देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 24,000 रुपये देने होंगे।
गोवा में घुमाई जाएंगी ये जगह
गोवा टूर के दौरान साउथ गोवा में मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कण्डोलिम बीच, सिन्कवेर बीच, स्नो पार्क, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च आदि दिखाएं जाएंगे।