Get App

e-Shram Portal: आज ही करें e-Shram Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे ये सभी फायदे

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को e-Shram Portal पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से कई सारे फायदे मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2021 पर 9:52 PM
e-Shram Portal: आज ही करें e-Shram Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे ये सभी फायदे

अगर आप असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं और आपने अभी तक e-Shram Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो जरूर कर लें। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को e-Shram Portal पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से कई सारे फायदे मिलेंगे।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने ट्वीट के जरिए बताया है कि आप किस तरह e-Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि असंगठित कामगार, ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन कर अनेक फायदे पा सकते हैं। नामांकन के लिए http://eshram.gov.in पर जाना होगा।

मिलेंगे ये बेनेफिट

यहां नामांकन के बाद मिलने वाला e-Shram कार्ड पूरे भारत में स्वीकार किया जाएगा। इसमें नामांकन करने वालों को PMSBY के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज मिलेगा। दुर्घटना से हुई मृत्यु या अस्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

कामगारों के पास e-Shram Card पर एक Universal Account Number होगा, जिसे पूरे देश में स्वीकार किया जाएगा। अब उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ हासिल करने के लिए कई जगहों पर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसी कामगार ने e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है और अगर उसका एक्सीडेंट हो जाता है तो मृत्यु या स्थाई रूप से शारीरिक विकलांगता (permanent disability) पर 2 लाख रुपये मिलेंगे। आंशिक रूप से विकलांग (partial disability) होने पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले फायदे e-Shram के द्वारा मिल जाएंगे। साथ ही आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र और राज्य सरकार से मदद लेने में भी आसानी होगी।

e-Shram Portal करेगा ये काम

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने 26 अगस्त के दिन e-Shram portal को लॉन्च किया था। इस पोर्टल के लोगो को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लॉन्च किया गया था। असंगठित क्षेत्र के कामगार श्रमिक इस पोर्टल पर नामांकन कर सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा श्रमिक अपने सवालों के जवाब और उनके समाधान के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 14434 पर संपर्क भी कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें