Get App

सिर्फ 14 दिन की FD पर कमाना है 4.75% का ब्याज, SBI या PNB नहीं ये सरकारी बैंक दे रहा है बेस्ट ऑफर

FD Rates: क्या आप भी 7 दिन की एफडी पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं? कई बार लोग सिर्फ कुछ दिनों की एफडी पर ही ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि 90 दिनों की एफडी पर ज्यादातर बैंक एक जैसा ब्याज ऑफर करते हैं। लेकिन हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 7 दिन से लेकर एक साल तक की एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2024 पर 7:31 PM
सिर्फ 14 दिन की FD पर कमाना है 4.75% का ब्याज, SBI या PNB नहीं ये सरकारी बैंक दे रहा है बेस्ट ऑफर
FD Rates: क्या आप भी 7 दिन की एफडी पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं?

FD Rates: क्या आप भी 7 दिन की एफडी पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं? कई बार लोग सिर्फ कुछ दिनों की एफडी पर ही ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि 90 दिनों की एफडी पर ज्यादातर बैंक एक जैसा ब्याज ऑफर करते हैं। लेकिन हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 7 दिन से लेकर एक साल तक की एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। जहां एक तरफ SBI और PNB जैसे बड़े सरकारी बैंक 7 से 14 दिन की एफडी पर आम लोगों को 3.50 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। वहीं, BOB सात से 14 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 4.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक 4.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बडौदा 90 दिनों तक की एफडी पर अन्य बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर आप भी कम समय की एफडी पर ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो BOB की एफडी में निवेश कर सकते हैं। यहां BOB, SBI और PNB की एक साल की एफडी पर मिलने वाले ब्याज की तुलना की गई है।

BOB की FD पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5 प्रतिशत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें