Edible oil prices : त्योहारों के बाद भी खाने के तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 1 महीने में इनके भावों में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि 1 साल में 31 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते आगे भी कीमतों में तेजी जारी रहेगी। इस खबर पर कंप्लीट अपडेट देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने कहा कि एडिबल ऑयल की कीमतों में तेजी, सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर है। सरकार ने सितंबर में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी। सितंबर में इंपोर्ट ड्यूटी 20-35 फीसदी तक बढ़ी थी। अंतराष्ट्रीय बाजार में खाने के तेलों की कीमतों में भारी तेजी हैष भारत जरूरत का 57 फीसदी तेल इंपोर्ट करता है।
