म्यूचुअल फंडों की टैक्स-स्कीम में निवेशकों की दिलचस्पी पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। इसे इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) कहा जाता है। वित्त वर्ष के आखिरी तीन महीनों यानी जनवरी से मार्च के दौरान ईएलएसएस में निवेश बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि लोग टैक्स सेविंग्स के लिए इनमें 31 मार्च से पहले निवेश करते हैं। ईएलएसएस की लोकप्रियता बढ़ने की एक बड़ी वजह इसका शानदार रिटर्न है। टैक्स-सेविंग्स वाले किसी इनवेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट का रिटर्न ईएलएसएस जितना नहीं है। दूसरा यह कि ईएलएसएस का लॉक-इन पीरियड भी दूसरी टैक्स-सेविंग्स स्कीमों के मुकाबले काफी कम है।
ईएलएसएस का लॉक-इन पीरियड सिर्फ तीन साल है, जबकि दूसरी टैक्स-सेविंग्स स्कीमों का लॉक-इन पीरियड पांच साल है। आइए उन ईएलएसएस को देखते हैं जिनमें शानदार रिटर्न से निवेशकों को करोड़पति बनाने की क्षमता है।
एक्सिस म्यूचुअल फंड की यह टैक्स सेविंग स्कीम रिटर्न के मामले में पहले पायदान पर है। 10 साल में इस स्कीम का एवरेज रोलिंग रिटर्न (CAGR) 16.9 फीसदी है। इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट 33,562 करोड़ रुपये है। इस स्कीम का लंबी अवधि का औसत रिटर्न दूसरे टैक्स सेविंग्स इंस्ट्रूमेंट्स के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है। इसमें एकमुश्त या SIP के जरिए निवेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: PPF और EPF में से आपके लिए कौन बेहतर? क्या एक साथ दोनों में निवेश रहेगा सही?
Qunat ELSS Tax Saver Fund
इस टैक्स-सेविंग स्कीम ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 10 साल का इसका एवरेज रोलिंग रिटर्न (CAGR) 15.6 फीसदी है। यह किसी दूसरी टैक्स-सेविंग्स स्कीम के रिटर्न से काफी ज्यादा है। इस स्कीम का एसेट अंडर मैनजमेंट 7,238 करोड़ रुपये है। इस स्कीम में एकमुश्त या सिप के जरिए हर महीने निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है।
Bandhan ELSS Tax Saver Fund
बंधन म्यूचुअल फंड की यह टैक्स-सेविंग स्कीम सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली ईएलएसएस में से एक है। इसका 10 साल का एवरेज रोलिंग रिटर्न (CAGR) 15.3 फीसदी है। इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट 5,976 करोड़ रुपये है। इसमें भी एकमुश्त या सिप के जरिए हर महीने अपनी जरूरत के हिसाब से निवेश किया जा सकता है।
Invesco India ELSS Tas Saver Fund
इनवेस्को म्यूचुअल फंड की इस टैक्स-सेविंग्स स्कीम ने निवेशकों को मालामाल किया है। इसका 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 15.2 फीसदी है। यह PPF या टैक्स सेविंग्स बैंक एफडी के रिटर्न के मुकाबले करीब दोगुना है। इसमें लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर बड़ा फंड तैयार हो सकता है। इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 2,517 करोड़ रुपये है।
टाटा म्यूचुअल फंड की यह टैक्स सेविंग्स स्कीम शानदार प्रदर्शन वाली ईएलएसएस की लिस्ट में शामिल है। इसका 10 साल का औसत रोलिंग रिटर्न (CAGR) 14.7 फीसदी है। इस स्कीम में एकमुश्त और सिप के जरिए हर महीने निवेश किया जा सकता है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 3,987 करोड़ रुपये है।