EPFO: कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के सदस्य साल के दौरान कभी भी अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। यह डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र दाखिल करने की तारीख से एक साल के लिए वैलिड रहती है। यह सरकारी पेंशनर्स से अलग है, जिन्हें इसे हर साल 30 नवंबर से पहले जमा करना होता है। इसलिए, ईपीएस सदस्यों को अगले साल डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए जमा करने की तारीख याद रखनी चाहिए।
