Post Office PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, छोटी बचत योजना के ग्राहकों के लिए अपडेट, अब मिलेगी ये खास सर्विस

e-Passbook facility for PPF, Sukanya Samridhi: पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग अकाउंट के ग्राहक अब कभी भी कहीं भी अपनी पासबुक देख सकते हैं

अपडेटेड Oct 14, 2022 पर 5:12 PM
पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग अकाउंट के ग्राहक अब कभी भी अपनी पासबुक देख सकते हैं।

e-Passbook facility for PPF, Sukanya Samridhi: पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग अकाउंट के ग्राहक अब कभी भी कहीं भी अपनी पासबुक देख सकते हैं। उन्हें इसके लिए नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग की जरूरत नहीं है। डाक विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक विभाग ने ई-पासबुक सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। ये नई सुविधा 12 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। ये सुविधा पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग अकाउंट के ग्राहकों को मुफ्त मिलेगी।

खाताधारकों ई-पासबुक सुविधा का उपयोग करने के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। डाक विभाग ने कहा कि यह सर्विस मुफ्त मिलेगी। इस सुविधा की शुरुआत के साथ, डाकघर के लघु बचत ग्राहक नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग एक्सेस की आवश्यकता के बिना कभी भी खाते के जानकारी ले सकते हैं। खाताधारक रजिस्टर मोबाइल नंबर के माध्यम से ई-पासबुक सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ई-पासबुक के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं

बैलेंस की जानकारी: ग्राहकों को इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने से अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं।


मिनी स्टेटमेंट: मिनी स्टेटमेंट शुरू में पीओ सेविंग अकाउंट्स (POSA), सुकन्या समृद्धि अकाउंट्स (SSA) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट्स (PPF) के लिए मिलेंगे। फिर बाद में यह अन्य के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी।

फुल स्टेटमेंट : फुल स्टेटमेंट धीरे-धीरे मिलने लगेगी।

ऐसे जान सकते हैं PPF, Sukanya Samridhi account का बैलेंस

-www.indiapost.gov.in या www.ippbonline.com पर दिए गए ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करें।

-मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें> लॉगिन करें> ओटीपी दर्ज करें> सबमिट करें

- ई-पासबुक चुनें

- योजना का टाइप चुनें, अकाउंट नंबर, रजिस्टर मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें> Continue> ओटीपी डालें> वैरिफाई करें और फिर दिये ऑप्शन में से चुनें।

(1) बैलेंस पूछताछ

(2) मिनी स्टेटमेंट

ग्राहक द्वारा चुनी गई सेवा के आधार पर बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट की जानकारी मिल जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मिनी स्टेटमेंट और फुल स्टेटमेंट भी डाउनलोड किया जा सकता है। यदि दर्ज किया गया मोबाइल नंबर खाते से जुड़ा नहीं है, तो सिस्टम एक डिफॉल्ट मैसेज शो करेगा। ऐसे मामलों में अकाउंट होल्डर्स को डाकघर में जाकर अपने मोबाइल नंबरों को अपने खातों से लिंक करने के लिए जाना होगा।

अमेरिका की मंदी भारत के लिए शुभ, स्टॉक मार्केट जल्द भरेगा नई उड़ान: सौरभ मुखर्जी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।