Get App

EPF Pension: ₹12500 महीना तक हो सकती है पेंशन, समझिए सरकार के नए फैसले का पूरा असर

EPF Pension: EPF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 होने से पेंशन पर बड़ा असर पड़ सकता है। 35 साल की सेवा पर फॉर्मूला आधारित पेंशन ₹7,500 से बढ़कर ₹12,500 हो सकती है। जानिए नए फैसले से पेंशन और टेक-होम सैलरी पर क्या बदलेगा।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 6:36 PM
EPF Pension: ₹12500 महीना तक हो सकती है पेंशन, समझिए सरकार के नए फैसले का पूरा असर
अभी EPF में अधिकतम पेंशन योग्य वेतन ₹15,000 माना जाता है।

EPF Pension: केंद्रीय कैबिनेट ने EPF और EPS की अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हो जाएगी। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से करीब 51 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

अभी तक ₹15,000 तक के वेतन पर EPF और EPS की अनिवार्य कवरेज लागू होती थी। यह सीमा 1 सितंबर 2014 से नहीं बदली थी। नई सीमा लागू होने पर ज्यादा कर्मचारी इस दायरे में आ सकते हैं।

पेंशन में 66.7% तक बढ़ोतरी

इस फैसले का सीधा असर EPS यानी कर्मचारी पेंशन योजना पर भी पड़ने की उम्मीद है। वजह है कि पेंशन की कैलकुलेशन के लिए इस्तेमाल होने वाली वेतन सीमा भी ₹25,000 हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें