EPF Scheme 2026 Rules: केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 'कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 2026' को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है। सोशल सिक्योरिटी कोड, 2020 के तहत यह नई योजना 29 जून 2026 से पूरे देश में लागू हो चुकी है, जिस दिन इसे भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया था।
