EPF vs PPF vs VPF: बचत और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा ऑप्शन है सबसे बेस्ट? समझें तीनों का पूरा गणित

EPF vs PPF vs VPF Comparison: रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए निवेश के ढेरों विकल्पों में से सही स्कीम चुनना उलझन भरा होता है। अगर आप सुरक्षित निवेश पसंद करते हैं और गांरटीड रिटर्न चाहते हैं, तो कर्मचारी भविष्य निधि, स्वैच्छिक भविष्य निधि और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। जानिए तीनों के सभी डिटेल्स और कौन स चुनना आपके लिए होगा बेस्ट?

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 11:17 AM
जानें EPF, VPF और PPF में क्या अंतर है, इनके फायदे क्या हैं और आपके लिए कौन सा ऑप्शन सबसे सही रहेगा

EPF vs PPF vs VPF Comparison: आज के समय में युवा पेशेवर समय रहते रिटायरमेंट प्लानिंग की अहमियत को समझने लगे हैं। लेकिन बाजार में मौजूद निवेश के ढेरों विकल्पों में से सही स्कीम चुनना अक्सर उलझन भरा हो सकता है। अगर आप सुरक्षित निवेश पसंद करते हैं और गांरटीड रिटर्न चाहते हैं, तो कर्मचारी भविष्य निधि(EPF), स्वैच्छिक भविष्य निधि(VPF) और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड(PPF) सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं।

ये तीनों योजनाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और रिटायरमेंट जैसे लंबे समय के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती हैं। आइए समझते हैं कि EPF, VPF और PPF में क्या अंतर है, इनके फायदे क्या हैं और आपके लिए कौन सा ऑप्शन सबसे सही रहेगा।

पहले जानिए क्या होता हैं EPF, VPF और PPF?


EPF: 20 या उससे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों के लिए यह अनिवार्य योजना है। इसमें कर्मचारी की बेसिक सैलरी + डीए (Basic Salary + DA) का 12% हिस्सा कर्मचारी के खाते में जाता है और उतना ही हिस्सा नियोक्ता भी जमा करता है।

VPF: यह EPF का ही एक विस्तार है। इसमें नौकरीपेशा कर्मचारी अपनी इच्छा से 12% की अनिवार्य सीमा से अधिक रकम अपने EPF खाते में जमा करा सकता है। इस पर ब्याज दर बिल्कुल EPF के समान ही मिलती है।

PPF: यह भारत सरकार द्वारा संचालित एक लॉन्ग-टर्म सेविंग्स स्कीम है। इसमें कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है। इसमें एक वित्त वर्ष में न्यूनतम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किए जा सकते हैं।

EPF vs PPF vs VPF: अंतर और तुलनात्मक चार्ट

तीनों योजनाओं के मुख्य नियमों को समझने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

EPF vs PPF vs VPF: अंतर और तुलनात्मक चार्ट

तीनों स्कीम्स की सीमाएं

निवेश करने से पहले इन योजनाओं की सीमाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है:

EPF की सीमाएं: यह केवल सैलरीड वर्ग के लिए है। इसमें फंड निकालने के नियम सख्त हैं और केवल तय स्थितियों जैसे- इलाज, शादी, मकान निर्माण में ही आंशिक निकासी हो सकती है।

VPF की सीमाएं: इसका लाभ केवल वही कर्मचारी ले सकते हैं जो EPF के सदस्य हैं। नौकरी बदलने या करियर ब्रेक लेने पर इसके योगदान की निरंतरता प्रभावित हो सकती है।

PPF की सीमाएं: इसमें 15 साल का लंबा लॉक-इन पीरियड होता है। इसकी ब्याज दर सरकार द्वारा हर तिमाही में तय की जाती है और इसमें प्रति वर्ष ₹1.5 लाख से ज्यादा निवेश नहीं किया जा सकता।

आपके लिए कौन-सा विकल्प है सबसे बेहतर?

सैलरीड कर्मचारी: 12% EPF योगदान आपके वेतन से अपने-आप कटेगा ही। अगर आप अपने रिटायरमेंट फंड को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं और सुरक्षित रिटर्न पाना चाहते हैं, तो VPF सबसे शानदार विकल्प है क्योंकि इसमें EPF जितना ही ज्यादा ब्याज मिलता है।

सेल्फ-एंप्लॉयड या अतिरिक्त सुरक्षित बचत: अगर आप बिजनेसमैन हैं, फ्रीलांसर हैं या 80C के तहत गारंटेड टैक्स-फ्री रिटर्न पाना चाहते हैं, तो PPF आपके लिए सबसे मुफीद और सुरक्षित जरिया है। ऑनलाइन PPF अकाउंट आप देश के किसी भी प्रमुख बैंक या डाकघर के जरिए आसानी से खोल सकते हैं।

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के गजट नोटिफिकेशन से कर्मचारी नाराज! इस बात पर यूनियनों और सरकार में भारी टकराव

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।