Bank Holiday Friday 25 September: अगर आपका कल यानी शुक्रवार, 25 सितंबर को बैंक शाखा जाकर पैसे निकालने, चेक क्लियर कराने या अन्य कोई जरूरी वित्तीय काम निपटाने का प्लान है, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, कल शुक्रवार को देश के कुछ खास हिस्सों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
हालांकि, राहत की बात यह है कि यह छुट्टी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि कल किस जगह बैंक बंद रहेंगे, छुट्टी की वजह क्या है और आपके शहर का क्या स्टेटस है।
कल क्यों दी है RBI ने बैंकों की छुट्टी?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 25 सितंबर को 'इन्द्रजात्रा' (Indrajatra) का त्योहार मनाया जा रहा है। इन्द्रजात्रा सिक्किम और नेपाल से सटे सांस्कृतिक क्षेत्रों में मनाया जाने वाला एक बड़ा पारंपरिक और धार्मिक उत्सव है, जो वर्षा के देवता भगवान इंद्र और समृद्ध फसल के प्रति आभार प्रकट करने के लिए आयोजित किया जाता है।
इसी वजह से गंगटोक (सिक्किम) क्षेत्र के तहत आने वाले सभी सार्वजनिक (PSU) और निजी बैंकों में कल कामकाज नहीं होगा।
क्या आपके शहर में खुले रहेंगे बैंक?
RBI की हॉलिडे कैटेगरी के तहत यह एक क्षेत्रीय अवकाश है।
यहां बंद रहेंगे बैंक: गंगटोक और सिक्किम राज्य के संबंधित बैंकिंग सर्कल्स में।
यहां सामान्य काम होगा: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारतीय राज्यों में सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और वहां शाखाओं में नियमित काम होगा।
इसके बाद लगातार बंद रह सकते हैं बैंक!
अगर आप सोच रहे हैं कि इस छुट्टी के बाद अपना काम निपटा लेंगे, तो ध्यान दें कि इसके आगे बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रह सकते है।
26 सितंबर (चौथा शनिवार): महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर (रविवार): हालांकि यह रविवार है, लेकिन UFBU हड़ताल को देखते हुए सरकार ने इस दिन देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और RRBs को खुला रखने का विशेष आदेश दिया है।
28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की 3-दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान है, जिससे शाखाओं में कामकाज ठप रह सकता है।
क्या काम करेंगी ऑनलाइन और ATM सेवाएं?
हां, भले ही गंगटोक में कल शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल सेवाएं बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी। UPI पेमेंट के जरिए लेन-देन चालू रहेगा। कैश निकालने और जमा करने की मशीनें काम करेंगी। NEFT, RTGS, IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर सामान्य रूप से होंगे।