Salary & Pension Advance Release: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक राहत भरी बड़ी खबर आई है। सरकार ने आधिकारिक ऐलान किया है कि सितंबर 2026 महीने की सैलरी, वेज और पेंशन का भुगतान कल शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को ही कर दिया जाएगा।
Salary & Pension Advance Release: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक राहत भरी बड़ी खबर आई है। सरकार ने आधिकारिक ऐलान किया है कि सितंबर 2026 महीने की सैलरी, वेज और पेंशन का भुगतान कल शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को ही कर दिया जाएगा।
आमतौर पर महीने के आखिरी वर्किंग डे पर आने वाला वेतन इस बार समय से पहले जारी किया जा रहा है। सरकार ने यह बड़ा फैसला 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली 3-दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल और उससे होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए लिया है।
25 सितंबर को ही क्यों आ रही है सैलरी और पेंशन?
वित्त मंत्रालय के आधिकारिक संदेश के अनुसार, 28 से 30 सितंबर के बीच बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बैंकिंग ट्रांजैक्शन और क्लियरिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।
चूंकि 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है, इसलिए महीने के आखिरी दिनों में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को पैसों की तंगी न हो, इसके लिए केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों, पे एंड अकाउंट्स ऑफिस (PAO) और बैंकों को 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही सैलरी जारी करने का आदेश दिया गया है।
इसके अलावा, सितंबर महीने की छमाही क्लोजिंग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अन्य वित्तीय भुगतानों को भी समय से पहले निपटाने के निर्देश दिए हैं।
एडजस्टमेंट का नियम: अक्टूबर की सैलरी में होगा हिसाब
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर को मिलने वाली सैलरी, वेज और पेंशन को 'एडवांस पेमेंट' माना जाएगा। महीना खत्म होने के बाद जब पूरे सितंबर महीने की सैलरी का अंतिम निर्धारण होगा, तो यदि कोई अंतर या एडजस्टमेंट निकलती है, तो उसे बिना किसी अपवाद के अक्टूबर 2026 की सैलरी या पेंशन से एडजस्ट कर लिया जाएगा।
इस रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक!
हड़ताल के कारण आम जनता को लगातार कई दिनों की परेशानी से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। 27 सितंबर 2026, रविवार को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) आम दिनों की तरह खुले रहेंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों की सभी शाखाओं, करेंसी चेस्ट और एटीएम-लिंक्ड ब्रांचेज को 27 सितंबर को सामान्य रूप से चालू रखने की विशेष मंजूरी दी है।
हड़ताल क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी?
लगभग 90% बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (UFBU) ने मुख्य रूप से 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर इस 3-दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। अगर हड़ताल होती है, तो 28 से 30 सितंबर के बीच शाखाओं में काम ठप रह सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।