ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, OTP से होगा वेरिफिकेशन; जानिए EPFO 3.0 की हर एक डिटेल

EPFO मई-जून में नया डिजिटल वर्जन 3.0 लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें ऑटो-क्लेम, ATM से निकासी, डिजिटल करेक्शन और पेंशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इससे 9 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को PF सेवाएं बैंकिंग जैसी सहजता से मिलेंगी।

अपडेटेड Apr 23, 2025 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
EPFO 3.0 के जरिए क्लेम प्रोसेस में आसानी से लेकर ATM से पैसे निकालने तक काफी कुछ बदलने वाला है।

EPFO 3.0: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 9 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है। उसकी EPFO 3.0 डिजिटल क्रांति के जरिए क्लेम प्रोसेस में आसानी से लेकर ATM से पैसे निकालने तक काफी कुछ बदलने वाला है।

EPFO 3.0 से जुड़े ये बदलाव न सिर्फ सिस्टम को तेज और आसान बनाएंगे, बल्कि अब PF से जुड़े काम के लिए फॉर्म भरना, दफ्तर के चक्कर लगाना या महीनों इंतजार करना पुरानी बात हो जाएगी। सरकारी गारंटी वाले इस ₹27 लाख करोड़ के कोष में आपका भविष्य अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम होगा।

आइए जानते हैं कि EPFO 3.0 में क्या बदलाव होने वाले हैं और इससे कर्मचारियों की पेंशनभोगियों को किस तरह की सहूलियतें मिलेंगी।


EPFO 3.0 में क्या-क्या बदलने वाला है?

  • ATM से फंड निकासी: EPFO खाताधारक ATM के जरिए पैसे निकाल सकेंगे, क्योंकि नए वर्जन में क्लेम प्रोसेसिंग तेज हो जाएगी।
  • ऑटो क्लेम सेटलमेंट: मैनुअल प्रोसेस की जगह अब ऑटोमैटिक तरीके से क्लेम सेटल होंगे। इससे समय की काफी बचत होगी।
  • डिजिटल करेक्शन: नाम, बैंक डिटेल्स या आधार अपडेट जैसी चीजें OTP वेरिफिकेशन से होंगी, फॉर्म भरने या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • पेंशन ट्रैकिंग और विड्रॉल: EPFO मेंबर अपने पेंशन की जानकारी घर बैठे देख और पैसे निकाल सकेंगे। इससे भागदौड़ करने की जरूरत खत्म होगी।

EPFO 3.0 में पेंशनर्स के लिए क्या नया है?

EPFO 3.0 में पेंशनर्स की सहूलियत का भी बंदोबस्त होगा। 78 लाख से अधिक पेंशनभोगी सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम के जरिए देश में किसी भी बैंक खाते में पेंशन पा सकते हैं। पहले जोनल बैंकों में खाता खोलना जरूरी था। उस अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।

क्या EPFO अपना ऐप भी लाएगा?

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि ‘epfo 3.0 वर्जन’ बैंकिंग सिस्टम जैसा होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, EPF अकाउंट की तरह मोबाइल बैंकिंग के लिए खास ऐप भी तैयार हो रहा है। इसके जरिए सदस्य अपने खाते में आने वाले मासिक योगदान, पेंशन फंड से लेकर पहले की नौकरियों के अंशदान सबका ब्यौरा देख सकेंगे।

EPFO 3.0 कब तक लॉन्च होगा?

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले दिनों बताया कि EPFO Version 3.0 मई या जून तक लॉन्च किया जाएगा। इससे EPFO की सेवाएं तेज, सरल और पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगी। मंडाविया ने कहा कि EPFO फिलहाल ₹27 लाख करोड़ की कोष रकम संभालता है, जिस पर सरकारी गारंटी है। यह जमा रकम पर 8.25% का ब्याज देता है।

EPFO 3.0 को लाने का मकसद क्या है?

अभी EPFO अकाउंट का इस्तेमाल का काफी जटिल है। छोटे-मोटे बदलाव की प्रक्रिया भी काफी थकाऊ है। यही वजह है कि श्रम मंत्रालय EPFO 3.0 लाने की तैयारी कर रहे है। इससे पीएफ अकाउंट को संभालना मोबाइल बैंकिंग जितना आसान हो जाएगा।

EPFO 3.0 का मकसद डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर सेवाओं को सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है। इससे मेंबर का यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा, साथ ही कर्मचारियों के फाइनेंशियल मैनेजमेंट को भी बेहतर करेगा।

यह भी पढ़ें : Financial Freedom: आराम की जिंदगी गुजारने के लिए कितना चाहिए पैसा... 10, 20 या 50 करोड़?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।