EPFO: ईपीएफओ काफी समय से अपनी सर्विस को अपग्रेड करने में लगा हुआ है। ATM से प्रॉविडेंट फंड का पैसा निकाला जाना भी इसी अपग्रेडेशन सिस्टम का पार्ट है। जबसे ऐसी खबरें आई है, तभी से कर्मचारी वर्ग इस सर्विस के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि दिवाली तक ये सर्विस शुरू हो सकती है। हालांकि, अब ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्विस जनवरी 2026 से लागू हो सकती है। EPFO 3.0 से कर्मचारियों को बैंक जैसी सर्विस देने का वादा किया जा रहा है। लेकिन ATM से PF निकालने का विकल्प जनवरी 2026 से ही संभव हो पाएगा।