EPFO का बड़ा तोहफा! अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा, जानिए ये नया नियम

EPFO Big Update: EPFO अपने 30 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है। अब UAN पोर्टल और BHIM/UPI ऐप्स के इंटीग्रेशन से पीएफ निकासी बेहद आसान हो जाएगी। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। नए फीचर के जरिए लोग अपनी जरूरतों के लिए कुल बैलेंस का एक हिस्सा तुरंत UPI से निकाल सकेंगे। समझिए पूरा प्रोसेस

अपडेटेड Oct 09, 2026 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नए सिस्टम के तहत EPFO सीधे UAN पोर्टल को सब्सक्राइबर के UPI खातों से जोड़ेगा

EPFO UPI Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने 30 करोड़ से अधिक खाताधारकों के लिए एक बेहद आसान और डिजिटल सुविधा लाने जा रहा है। अब PF खाते से पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, EPFO बैंकों के सहयोग से UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड बैलेंस निकासी की टेस्टिंग शुरू कर चुका है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस फीचर को इस साल दिसंबर 2026 के अंत तक औपचारिक रूप से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

UAN पोर्टल और UPI का होगा डायरेक्ट लिंक


वर्तमान में EPFO अंशधारक UAN पोर्टल के जरिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरते हैं। क्लेम प्रोसेस पूरा होने के बाद EPFO राशि को सब्सक्राइबर्स के बैंक खाते में ट्रांसफर करता है, जिसमें कुछ समय लगता है।

EPF vs NPS: हर महीने ₹10,000 का निवेश, 30 साल में किसमें तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा? समझिए पूरा गणित

नए सिस्टम के तहत EPFO सीधे UAN पोर्टल को सब्सक्राइबर के UPI खातों से जोड़ेगा। इसके लिए EPFO एक नया समर्पित मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेगा, जो सीधे यूजर के बैंक खातों, BHIM ऐप और अन्य लोकप्रिय UPI ऐप्स (जैसे- PhonePe, Google Pay) से लिंक होगा। इससे पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया बेहद सुगम और तेज हो जाएगी।

UPI के जरिए कितना PF पैसा निकाल सकेंगे?

सरकारी अधिकारी के अनुसार, शर्तों के अधीन रहते हुए अंशधारक अपने EPF बैलेंस का 75% तक हिस्सा UPI के जरिए निकाल सकेंगे।

25% बैलेंस रहेगा सुरक्षित: वर्तमान EPFO नियमों के मुताबिक, खाते में कम से कम 25% बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य है ताकि उस पर टैक्स-फ्री ब्याज मिलता रहे।

आवश्यक जरूरतों के लिए निकासी: शिक्षा, शादी, बीमारी या घर निर्माण जैसी अल्पकालिक और जरूरी जरूरतों के लिए पात्र संचित EPF बैलेंस का 75% हिस्सा तुरंत UPI से निकाला जा सकेगा।

EPFO का विशाल नेटवर्क और कॉर्पस

सूत्रों के मुताबिक, EPFO का कुल फंड कॉर्पस लगभग ₹26 लाख करोड़ के करीब पहुंच चुका है। संगठन के पास कुल 30 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जिनमें से करीब 7.5 करोड़ सक्रिय योगदानकर्ता हैं, जिन्हें इस फैसले से सीधा फायदा पहुंचेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।