मोदी सरकार होली से पहले ट्रांसफर करेगी इस अकाउंट में पैसा! जानिए डिटेल्स

EPFO Employees Provident Fund: देश के 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारक लंबे समय से अपने Employee Provident Fund (EPF) पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने बजट 2023 पेश कर दिया है। अभी तक कर्मचारियों के पीएफ का ब्याज का पैसा ईपीएफ अकाउंट में नहीं आया है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 8:52 PM
आपके पीएफ खाते में जल्द आएगा ब्याज का पैसा।

EPFO Employees Provident Fund: देश के 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारक लंबे समय से अपने Employee Provident Fund (EPF) पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने बजट 2023 भी पेश कर दिया है लेकिन ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है । अभी तक कर्मचारियों के पीएफ का ब्याज का पैसा ईपीएफ अकाउंट में नहीं आया है। कई अंशधारक ईपीएफओ से ट्विटर पर उनसे ब्याज ट्रांसफर करने को लेकर पूछ रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएफ पर ब्याज का पैसा फरवरी के अंत में यानी होली से पहले आ सकता है।

नहीं आया ईपीएफ पर ब्याज का पैसा

अगर इससे पहले का रिकॉर्ड देखें तो पिछली बार 2021 में दिवाली के आसपास ब्याज का पैसा आ गया था लेकिन इस बार साल 2022 बीत जाने के बाद भी बीते साल का ब्याज का पैसा अभी तक नहीं आया है।


कब आएगा पीएफ पर ब्याज का पैसा

EPFO फरवरी के के अंत तक पीएफ पर ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि होली से पहले कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। पीएफ अकाउंट में ब्याज का पैसा नहीं आया है जिसके कारण लोग EPFO के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सवाल पूछ रहे हैं कि उनका PF का पैसा कब आएगा।

आखिर क्यों हो रही है देरी

पीएफ खाताधारक को उम्मीद है कि मोदी सरकार जल्द उनके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर जाएगा। दरअसल, पीएफ पर ब्याज का पैसा काफी लंबे प्रोसेस के बाद मिलता है, जिसके कारण देरी हो रही है। सभी 6 करोड़ पीएफ खाताधारक को एक साथ ब्याज का पैसा नहीं मिलता है। इस बार खाताधारको को 8.1 फीसदी की दर से ब्याज पीएफ पर मिलना है।

अडानी की समस्या के लिए प्रधानमंत्री मोदी को नहीं ठहराया जा सकता दोषी: मार्क मोबियस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।