EPFO ने आधार को UAN से लिंक करने की डेडलाइन बढ़ाई, PF खाताधारकों को मिली राहत

पूर्वोत्तर राज्यों और कुछ खास सेक्टर की कंपनियों के लिए आधार को UAN से लिंक करने की डेडलाइन 31 दिसंबर हुई

अपडेटेड Sep 13, 2021 पर 11:08 PM

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नए आदेश के मुताबिक सभी कंपनियों को अपने प्रत्यके कर्मचारी के ईपीएफ खाते को उनके आधार नंबर से जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर वह इस महीने से कर्मचारियों के ईपीएफ राशि जमा नहीं कर पाएंगी। श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में सोमवार को अपने 120 से अधिक क्षेत्रीय कार्यलयों को सूचना भी भेजी।

हालांकि इसके साथ ही मंत्रालय ने पूर्वोत्तर राज्यों, नक्सल प्रभावित राज्यों और जूट व रबर जैसे कुछ खास सेक्टर की कंपनियों को बड़ी राहत भी दी है। मंत्रालय ने बताया कि इन इलाकों में स्थित कंपनियों के लिए ईपीएफ खाते से जुड़ी शर्तों को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। बाकी कंपनियों के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर ही है।

SBI Pension: SBI ने शुरू की PensionSeva वेबसाइट, एक क्लिक पर मिलेंगी पेंशनर्स को यह सभी सुविधाएं

दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय से क्षेत्रीय कार्यलयों को जारी एक सर्कुलर में कहा गया, "पूर्वोत्तर राज्यों ( असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा) में अभी भी आबादी के बड़े हिस्से को आधार जारी नहीं हो पाया है। इसे देखते हुए इन राज्यों में यूएन नंबर से आधार को जोड़ने की समय की बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 की जाती है।"

प्रत्येक महीने एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12 पर्सेंट कटकर उसके ईपीएफ खाते में जमा खाता है, जबकि इतनी ही राशि उसकी कंपनी इस खाते में डालती है। नए नियमों के तहत कंपनियां उन्हीं कर्मचारियों के हिस्से में पीएफ राशि डाल पाएंगी, जिनके खाते आधार नंबर से लिंक होंगे। इसके अलावा कर्मचारियों को ईपीएफ अकाउंट में जमा पैसा निकालने में भी परेशानी हो सकती है।


तमिलनाडु में नहीं होगी NEET परीक्षा, 12वीं के नंबर पर मिलेगा मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन, विधेयक पारित


पहले यह नियम 1 जून से लागू होना था, लेकिन कर्मचारियों और कंपनियों दोनों की आपत्ति के बाद इसकी समयसीमा तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही ईपीएफओ ने कंपनियों की यह भी मांग मान ली कि अगर आधार लिंक से जुड़ी किसी समस्या के चलते अगस्त और सितंबर महीने में उनके हिस्से की राशि जमा नहीं हो पाती है, तो भी उन पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।