EPFO ने दी ये बड़ी सुविधा, करोड़ों ग्राहकों ने ली राहत की सांस

EPFO ने ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दी है

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 3:20 PM
EPFO ने दी ये बड़ी सुविधा, करोड़ों ग्राहकों ने ली राहत की सांस

PF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दी है। अभी तक अंतिम तारीख 31 दिंसबर 2021 थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब ई-नॉमिनेशन की कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है। EPFO ने एक ट्विट के जरिये बताया है कि 31 दिसंबर तक ई-नॉमिनेशन फाइल कर दें लेकिन इसकी कोई समयसीमा अब नहीं रखी गई है।

 


ऐसे कर सकते हैं ई-नॉमिनेशन

PF अकाउंट होल्डर्स को EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।

UAN और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। इसके बाद Manage सेक्शन में KYC ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर जो पेज खुलता है जहां आप अपने EPF अकाउंट के साथ जोड़ने के लिए कई डॉक्यूमेंट्स देख सकते हैं।

आधार ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अपना आधार नंबर और आधार कार्ड पर दर्ज अपने नाम को टाइप कर Service पर क्लिक करें। इसके बाद दी गई जानकारी सेव हो जाएगी। फिर आपका आधार UIDAI के डेटा से वेरीफाई किया जाएगा। आपके KYC डॉक्यूमेंट्स सही होने पर आपका आधार आपके EPF अकाउंट से लिंक हो जाएगा और आपको अपने आधार जानकारी के सामने Verify लिखा मिलेगा।

1 जनवरी 2022 से बदल जाएंगे ये सभी नियम, आपके रोजमर्रा के कामों पर पड़ेगा असर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।