UAN: यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) अब कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। UAN के जरिए आप अपने PF अकाउंट को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं और इससे जुड़ी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जिसे EPFO द्वारा जारी किया जाता है। खास बात यह है कि यह नंबर जीवन भर एक ही रहता है, चाहे आप कितनी भी नौकरियां बदल लें। जैसे ही कोई नया सदस्य EPFO में शामिल होता है, उसे यह यूनिक UAN नंबर अलॉट कर दिया जाता है।
EPFO पोर्टल से UAN नंबर कैसे जानें?
अगर आपको अपना UAN जानना है, तो आप आसानी से EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
फिर "Our Services" पर क्लिक करें।
इसके बाद "For Employees" विकल्प में जाएं और Member UAN/Online Services पर क्लिक करें।
अब आपको अपना मोबाइल नंबर और PF मेंबर ID दर्ज करनी होगी।
"Get Authorization PIN" पर क्लिक करें, इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक PIN भेजा जाएगा।
अब OTP दर्ज करें और "Validate OTP" पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको आपका UAN नंबर दिखाई देगा।
UAN के जरिए क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं?
PF ट्रांसफर: अगर आप नौकरी बदलते हैं तो आप UAN के जरिए पुराने PF खाते को नए PF खाते में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
बैलेंस चेक: आप अपने PF खाते का बैलेंस भी UAN के जरिए ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विदड्रॉ: PF अकाउंट से पैसा निकालने की सुविधा भी UAN से संभव हो जाती है।
पुराने और नए अकाउंट: आपके सभी पुराने और नए PF खाते एक ही UAN नंबर के तहत दिखाई देते हैं, जिससे सभी खातों को ट्रैक करना आसान हो जाता है। UAN EPFO से जुड़ी सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बनाता है, जिससे कर्मचारियों को कई लाभ मिलते हैं।