EPFO: क्या जून की इस तारीख को आएगा प्रोविडेंट फंड पर ब्याज का पैसा? कर्मचारी चेक करें अपना PF खाता

पीएफ का ब्याज तय होने के बाद से ज्यादातर सभी नौकरीपेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ का ब्याज उनके खाते में जल्द से जल्द आएगा

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 6:47 PM
ईपीएफओ पीएफ पर ब्याज जून महीने तक ट्रांसफर कर सकता है।

EPFO: एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाजेशन (EPFO) ने हाल में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की दरें तय की थी। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की है। जब से EPFO ने प्रोविडेंट फंड (Provident Fund - PF) पर ब्याज तय किया है, तभी से अंशधारक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि पीएफ का पैसा कब खाते में आएगा। अगर सूत्रों की मानें तो सरकार 30 जून तक पीएफ का पैसा ट्रांसफर कर सकती है।

इस तारीख को आएगा पीएफ का पैसा

पीएफ का ब्याज तय होने के बाद से ज्यादातर सभी नौकरीपेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ का ब्याज उनके खाते में जल्द से जल्द आएगा। अगर मीडिया में आ रही खबरों को माने तो ईपीएफओ पीएफ पर ब्याज जून महीने के अंत यानी 30 जून तक PF खाते में आ सकता है। हालांकि, अभी सरकार या EPFO की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। ईपीएफओ के तय किये गए ब्याज पर वित्त मंत्रालय की मुहर लगना अभी बाकी है।


बीते 10 साल में सबसे कम ब्याज

सरकार से इस बार नौकरीपेशा लोगों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि यह ब्याज पिछले 40 साल में सबसे कम है। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की है, यह पिछले 10 साल में सबसे कम ब्याज है। सरकार के इस फैसले से EPFO के करीब 6 करोड़ लोगों को झटका लगा है। पिछले फिस्कल ईयर में PF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था।

इतना कम ब्याज कभी नहीं मिला

एक तरफ महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ सरकार ने PF पर मिलने वाला ब्याज घटा दिया है। फिस्कल ईयर 1977-78 में EPFO ने 8% ब्याज दर तय किया था। उसके बाद अब जाकर इतना कम ब्याज मिल रहा है। अभी तक 8.25% या इससे ज्यादा ब्याज मिलता रहा है।

इसके पहले कितना मिलता था ब्याज?

EPFO ने फिस्कल ईयर 2019-2020 में 8.5% ब्याज दिया था। उसके बाद फिस्कल ईयर 2020-2021 में भी 8.5% ही ब्याज मिला था। जबकि 2018-19 में EPFO ने 8.65% ब्याज दिया था। फिस्कल ईयर 2017-18 में 8.55% ब्याज मिला। फिसक्ल ईयर 2016-17 में 8.65% ब्याज मिला और फिस्कल ईयर 2015-16 में 8.8% ब्याज मिला था।

खुदरा महंगाई 17 महीने के हाई पर, फरवरी के 6.07% से बढ़कर मार्च में 6.95% पर आई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।