कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर बेसब्री से PF Deposit पर मिलने वीले ब्याज दरों (PF interest Rates) की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक कल यानी 4 मार्च, 2021 को श्रीनगर में होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट्स की घोषणा हो सकती है। हालांकि, इस साल EPFO के सब्सक्राइबर्स को झटका लग सकता है।
अनुमान जताया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रोविडेंट फंड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जो 2019-20 के लिए 8.5 फीसदी थी। क्योंकि COVID-19 के चलते अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। आपको बता दें कि 2019-20 के लिए PF पर मिलने वाली ब्याज दर 2012-13 के बाद का यह सबसे निचला स्तर है। 2018-19 में EPFO ने सब्सक्राइबर्स को 8.65% की दर से ब्याज का भुगतान किया था।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ राशि पर ब्याज दर की घोषणा करता है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दरों की घोषणा करते हुए बोर्ड ने कहा था कि वह 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में दो किस्तों में 8.5 फीसदी ब्याज का भुगतान करेगा। पहली किस्त में 8.15% डेट इन्वेस्टमेंट (Debt Instrument) से और दूसरी किस्त में 0.35% ब्याज का भुगतान इक्विट (Equity) से किया जाएगा।
सब्सक्राइबर्स को जहां वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 8.55%, 2016-17 के लिए 8.65% इंटरेस्ट मिला था। वहीं, 2015-1 6 में ब्याज दर 8.8% थी और 2013-14 में यह 8.75% थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
