PF का पैसा फंसा है? EPFO ला रहा नया पोर्टल, मिनटों में ढूंढ पाएंगे पुराना अकाउंट!

अगर आपको पुराना PF अकाउंट याद नहीं है या आप UAN भूल गए हैं। तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। EPFO जल्द ही एक ऐसा नया पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है, जिससे आप घर बैठे अपने पुराने और बंद पड़े PF अकाउंट को ढूंढकर दोबारा एक्टिव कर सकेंगे

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
EPFO जल्द ही एक ऐसा नया पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है, जिससे आप घर बैठे अपने पुराने और बंद पड़े PF अकाउंट को ढूंढकर दोबारा एक्टिव कर सकेंगे।

अगर आपको पुराना PF अकाउंट याद नहीं है या आप UAN भूल गए हैं। तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। EPFO जल्द ही एक ऐसा नया पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है, जिससे आप घर बैठे अपने पुराने और बंद पड़े PF अकाउंट को ढूंढकर दोबारा एक्टिव कर सकेंगे। यह सुविधा लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत ला सकती है, जिन्हें अपनी पुरानी डिटेल भी याद नहीं है।

EPFO का नया पोर्टल जल्द लॉन्च, पुराने PF अकाउंट ढूंढना होगा आसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने सदस्यों के लिए एक नया वेब पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। इस पोर्टल के जरिए लोग अपने पुराने और निष्क्रिय यानी इनऑपरेटिव PF अकाउंट को आसानी से खोज सकेंगे और दोबारा एक्टिव कर पाएंगे। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी है।


इस नए पोर्टल का नाम E-PRAAPTI रखा गया है, जिसका मतलब है Employee Provident Fund Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts। यह पोर्टल खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिनके पुराने PF अकाउंट हैं लेकिन उन्हें उसका UAN याद नहीं है या लिंक नहीं है।

कैसे काम करेगा नया पोर्टल?

इस पोर्टल में आधार आधारित ऑथेंटिकेशन सिस्टम होगा, जिससे यूजर्स अपनी पहचान आसानी से वैरिफाई कर सकेंगे। इसके बाद वे अपने पुराने PF अकाउंट तक पहुंच बना सकेंगे, उसे UAN से लिंक कर सकेंगे और प्रोफाइल अपडेट कर पाएंगे।

शुरुआत में यह सिस्टम मेंबर आईडी के आधार पर काम करेगा, ताकि प्रक्रिया सुरक्षित और सरल बनी रहे। आगे चलकर इसे और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि ऐसे लोग भी अपने अकाउंट ढूंढ सकें जिन्हें पुरानी जानकारी याद नहीं है।

क्या होगा फायदा?

इस नए प्लेटफॉर्म से कागजी काम कम होगा। प्रोसेस तेज और आसान होगा। साथ ही लोगों को EPF ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

EPFO के रिकॉर्ड आंकड़े

मंत्री ने बताया कि EPFO ने 2025-26 में रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं, जो पिछले साल से ज्यादा है। इनमें से बड़ी संख्या एडवांस या आंशिक यानी पैसा निकालने की थी। करीब 71% क्लेम 3 दिन में ऑटो मोड से प्रोसेस हुए। 6.68 करोड़ लोगों को चेक अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ी। 1.59 करोड़ लोगों ने बिना नियोक्ता की मंजूरी के बैंक डिटेल अपडेट की। 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम ऑटोमेटिक तरीके से पूरे हुए।

50 या 200 रुपये वाला मील वाउचर नियम, ITR फाइल करते समय क्या कर सकते हैं क्लेम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।