EPFO: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य है तो ये खबर आपके लिए आज की सबसे अहम है। अगर आप EPFO के PF सदस्य हैं, तो जल्द आपके खाते में 8.5 फीसदी का इंटरेस्ट आ सकता है। लेकिन इसके लिए आपको UAN (यूनिवर्सल एकाउंट नंबर) को आधार से लिंक कराना होगा आपको ये काम कल 31 अगस्त तक करना होगा वरना 1 सितंबर के बाद आपका पैसा अटक सकता है।
दरअसल, मोदी सरकार ने फिलस्कल ईयर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज की मंजूरी दे दी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज 6 करोड़ पीएफ खाताधारकों के खाते में 8.5 फीसदी का इंटरेस्ट इस महीने में आ सकता है। पीएफ के ब्याज का पैसा आपके पीएफ खाते में आए इसके लिए जरूरी है कि आपका UAN नंबर PF खाता आधार से लिंक हो।
EPFO ने 15 जून को आधार और UAN को लिंक करने की डेडलाइन तीन महीने के लिए बढ़ा दी थी। अब इसकी नई डेडलाइन 1 सितंबर 2021 है। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने का मांग सरार से लोग कर रहे थे।
कोरोनावायरस संक्रमण के कारण EPF सब्सक्राइबर्स को कई तरह की दिक्कत हो रही थी। यह मुद्दा कई बार लेबर मिनिस्टर संतोष गंगवार के सामने उठाया गया जिसके बाद डेडलाइन बढ़ाने का फैसला किया गया।
15 जून को एक सर्कुलर जारी करते हुए EPFO ने बताया कि अब UAN से आधार को लिंक करने की डेडलाइन 1 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी गई है।
EPFO के करीब 22 करोड़ अकाउंट्स हैं और 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सोशल सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन है।