EPFO: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य है तो ये खबर आपके लिए आज की सबसे अहम है। अगर आप EPFO के PF सदस्य हैं, तो जल्द आपके खाते में 8.5 फीसदी का इंटरेस्ट आ सकता है। लेकिन इसके लिए आपको UAN (यूनिवर्सल एकाउंट नंबर) को आधार से लिंक कराना होगा आपको ये काम कल 31 अगस्त तक करना होगा वरना 1 सितंबर के बाद आपका पैसा अटक सकता है।
