EPFO: PF के लिए नहीं करना होगा 10 दिन का इंतजार, 1 घंटे में खाते में होगा ट्रांसफर- मोदी सरकार ने बदले नियम

मोदी सरकार ने कोरोना समय में लोगों की अचानक पैसे की इमरजेंसी को देखते हुए PF के नियमों में बदलाव किया है

अपडेटेड Jul 27, 2021 पर 6:56 PM

मोदी सरकार ने कोरोना समय में लोगों की अचानक पैसे की इमरजेंसी को देखते हुए प्रॉविडेंट फंड (Provident Fund) के नियमों में बदलाव किया है। PF अकाउंट होल्डर को अब अपना पैसा निकालने के लिए 3 से 7 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब एक घंटे में PF का पैसा आपके खाते में आ जाएगा। सरकार ने नियमों को बदला है ताकि, इमरजेंसी के समय आपका पैसा आपके काम आ सके।

अब आप अपने Employees Provident Fund (EPF) से 1 लाख रुपये एडवांस PF बैलेंस से निकाल सकते हैं। आप किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के समय में यह पैसा निकाल सकते हैं। आपको इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए बस खर्च दिखाना होगा कि आपको इमरजेंसी की किस वजह से पैसा निकाल रहे हैं।

इससे पहले EPFO मेडिकल इमरजेंसी के समय ईपीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। ये आपको मेडिकल बिल जमा करने के बाद मिलता था लेकिन ये मेडिकल एडवांस पहले वाली सर्विस से अलग है। इसमें आपको कोई भी बिल नहीं जमा करना है। आपको बस अप्लाई करना है और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

ऐसे निकाल सकते हैं पैसा

- www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर COVID-19 टैब के अंतर्गत ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम ले सकते हैं।

- https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface


- ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं >> क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी)

- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें

- Proceed for Online Claim पर क्लिक करें

- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)

- अपने कारण का चुनाव करें। अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें

- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें

- आपका क्लेम फाइल हो गया

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।