कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अब सदस्य बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के आसानी से अपनी पर्सनल डिटेल्स सही कर सकते हैं। इसमें जन्मतिथि, नागरिकता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति या पत्नी का नाम, लिंग, कंपनी में शामिल होने और छोड़ने की तारीख जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस बदलाव से 3.9 लाख सदस्यों को फायदा होगा, जिनकी रिक्वेस्ट पेंडिंग थी। अब वे अपनी पेंडिंग रिक्वेस्ट को कैंसिल कर नई और सरल प्रक्रिया के तहत दोबारा जमा कर सकते हैं।
