Get App

EPFO Services Down: पीएफ खाताधारकों की बढ़ी परेशानी! अब यूजर इस दिन तक नहीं निकाल पाएंगे PF से पैसे

EPFO Online Services Suspended: EPFO अपने क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम को हाई-टेक बनाने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड और डेटाबेस माइग्रेशन का काम कर रहा है। यह अपग्रेड प्रक्रिया 26 जून से शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में पीएफ क्लेम को तेजी से प्रोसेस करना, सुरक्षा बढ़ाना और ग्राहकों को पहले से बेहतर डिजिटल अनुभव देना है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 01, 2026 पर 11:19 AM
EPFO Services Down: पीएफ खाताधारकों की बढ़ी परेशानी! अब यूजर इस दिन तक नहीं निकाल पाएंगे PF से पैसे
इसकी वजह से EPF यूजर पिछले कुछ दिनों से अपना पीएफ बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं

EPFO Online Portal Suspended: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों पीएफ खाताधारकों और नियोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है। EPFO का ऑनलाइन क्लेम पोर्टल पिछले कुछ दिनों से बंद है। अब पोर्टल पर ऑनलाइन मेंबर और एंप्लॉयर सर्विसेज की बंदी को एक और दिन के लिए बढ़ा दिया है।

पोर्टल पर जारी नए नोटिस के अनुसार, अब ये डिजिटल सेवाएं 1 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी। सिस्टम के पूरी तरह बहाल होने और दोबारा चालू होने की उम्मीद 2 जुलाई 2026 की आधी रात (00:00 बजे) से है।

क्यों बंद हैं EPFO की ऑनलाइन सेवाएं?

अगर आप भी पिछले कुछ दिनों से अपना पीएफ बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। यह कोई तकनीकी खराबी या हैंग होने की समस्या नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें