EPFO Passbook: ईपीएफओ का पासबुक पोर्टल अभी भी काम नहीं कर रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पासबुक को एक्सेस और डाउनलोड करने की सर्विस अभी भी काम नहीं कर रही है। दरअसल, कल से ये साइट डाउन चल रही है। आज लोग फिर इसकी शिकायत ट्विटर पर कर रहे हैं। कई पीएफ सब्सक्राइबर्स ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने शिकायत की, ई-पासबुक ईपीएफओ के पोर्टल पर नहीं मिल रही है। ईपीएफ पासबुक एक ऐसी सर्विस है जो आपको महीने-दर-महीने आपके ईपीएफ खाते का बैलेंस दिखाती है।
पीएफ सब्सक्राइबर्स ने शिकायत की, वे अपनी ई-पासबुक तक नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने ट्वीट किया, “मेंबर पासबुक अभी भी डाउन है! मुझे पता है कि आप लोगों को बताने का कोई मतलब नहीं है... लेकिन मैं यहां टैग किए गए अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।" इस पर ईपीएफओ ने जवाब देते हुए कहा कि संगठन इस मामले को देख रहा है।
EPFO ने ट्विट में लिखा है कि "प्रिय मेंबर, असुविधा के लिए हमें खेद है। संबंधित टीम मामले की जांच कर रही है। कृपया कुछ समय प्रतीक्षा करें। मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।"
घर बैठे पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
1. मिस्ड कॉल के जरिए आप चेक कर सकते हैं बैलेंस
अपने रजिस्टर मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। घंटी बजने के बाद फोन अपने आप कट जाएगा और उसके तुरंत बाद आपको अपने ईपीएफ खाते के डेटा के बारे में जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें आपके ईपीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी होगी।
2. SMS के जरिए जान सकते हैं अपना बैलेंस
अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं। अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए ईपीएफओ को एक एसएमएस भेजना होगा। 7738299899 पर एक SMS भेजकर, आप अपना UAN और अपने बैंक खाता संख्या के अंतिम चार अंक देकर बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर होना चाहिए।