EPFO: दिवाली के तुरंत बाद आपके पीएफ खाते में आएगा पैसा, ऐसे चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO: ईपीएफओ ग्राहक अपने पीएफ के ब्याज का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्टों की माने तो पीएफ पर ब्याज का पैसा इस महीने के अंत तक ग्राहकों के खाते में जमा हो सकता है

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 4:56 PM
दिवाली के तुरंत बाद आएगा आपके पीएफ खाते में पैसा।

EPFO: ईपीएफओ ग्राहक अपने पीएफ के ब्याज का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्टों की माने तो पीएफ पर ब्याज का पैसा इस महीने के अंत तक ग्राहकों के खाते में जमा हो सकता है। यदि आप भी इस ब्याज का इंतजार कर रहे हैं तो यह जल्द पूरा हो जाएगा।

सरकार इतना देगी ब्याज

सरकार ने जून में 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.1 प्रतिश जो कि चार दशक की कम ब्याज दर को मंजूरी दी थी। 8.1 फीसदी ईपीएफ ब्याज दर 1977-78 के बाद से सबसे कम है, जब यह 8 फीसदी थी। ईपीएफओ में 65 मिलियन से अधिक सदस्य हैं और इसने पिछले साल 15.7 लाख करोड़ रुपये की एसेट्स का मैनेजमेंट किया गया था।


वित्त मंत्रालय ने कही ये बात

महीने की शुरुआत में वित्त मंत्रालय ने कहा कि ईपीएफ ब्याज राशि कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) ग्राहकों के खातों में जमा की जा रही है और यदि यह बयानों में दिखाई नहीं दे रही थी, तो ऐसा इसलिए था क्योंकि ईपीएफओ सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा था। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी ग्राहक को ब्याज राशि का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आप इन तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस

मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस

EPFO ने  आप कैसे एक मिस्ड कॉल के जरिये बैलेंस जान सकते हैं। यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सदस्य मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस पता लगा सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद EPFO संदेश के जरिए पीएफ की जानकारी मिल जाएगी। यहां भी आपका बैंक अकाउंट नंबर, पैन और आधार यूएएन से लिंक होना जरूरी ही।

- ये कॉल दो घंटी के बाद अपने आप कट जाएगी।

- इस सर्विस के लिए कोई भी पैसा नहीं लगेगा।

मिस्ड कॉल सुविधा का फायदा उठाने के लिए पहले करना होगा ये काम

1 पोर्टल पर यूएएन के साथ मोबाइल नंबर एक्टिवेट होना चाहिए।

2 यूएएन की बैंक अकाउंट नंबर, आधार या पैन नंबर में से किसी एक से केवाईसी (KYC) होनी चाहिए।

क्या होता है यूएएन नंबर- ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने के लिए इस लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर क्लिक कर सकते हैं।

Congress President Result Live: 7897 वोटों से जीते मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर को मिले केवल 1000 वोट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।