EPFO: PF के दो अकाउंट को ऐसे कर सकते हैं मर्ज, घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम

नई कंपनी ज्वाइन करने पर UAN नंबर नहीं बदलता है लेकिन पुराने UAN नंबर पर नये नंबर से पीएफ खाता खुल जाता है। हालांकि, इसमें आपका पुरानी कंपनी का पीएफ नहीं जुड़ता है

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
ऑनलाइन कर सकते हैं पीएफ को मर्ज।

EPFO PF Interest: आज के दौर में ज्यादातर कर्मचारी तेजी से नौकरी बदलते हैं। नई कंपनी ज्वाइन करने पर UAN नंबर नहीं बदलता है लेकिन पुराने UAN नंबर पर नये नंबर से पीएफ खाता खुल जाता है। हालांकि, इसमें आपका पुरानी कंपनी का पीएफ नहीं जुड़ता है। ये आपको EPFO की वेबसाइट पर जाकर जोड़ना होता है। अगर आप पुराने पीएफ को नहीं जोड़गें तो आपको कम पैसे पर ब्याज मिलेगा। आइए जानते हैं आप कैसे पुरानी कंपनी के पीएफ को मर्ज कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं पीएफ खाते को मर्ज

- EPFO के दो मौजूदा अकाउंट को मर्ज करने के लिए आपको EPFO की आधकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


-आपको सर्विसेज (Services) टैब में जाकर One employee - One EPF account पर क्लिक करना होगा।

- लिंक पर क्लिक करने पर EPF अकाउंट को मर्ज करने के लिए एक फॉर्म खुलेगा।

- यहां पर मेंबर को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।

- इसके बाद UAN और करेंट मेंबर आईडी डालना होगा।

- ये पूरी डिटेल भरने के बाद authentication करने के लिए एक OTP जेनरेट होगा। जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

- OTP एंटर करने के बाद आपका पुराना PF अकाउंट दिखने लगेगा। एक बार पुराना PF अकाउंट दर्ज करने और डेक्लेरेशन (declaration) को एक्सेप्ट करने और सब्मिट करने के बाद मर्ज करने का रिक्वेस्ट स्वीकार हो जाएगी।

- वैरिफिकेशन के बाद कुछ दिन में आपका पीएफ अकाउंट मर्ज हो जाएगा।

ऐसे एक्टिवेट करें UAN

अगर आपका UAN एक्टिवेट नहीं है तो पहले वह करना होगा। UAN को एक्टीवेट करने के लिए आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको Activate UAN टैप पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको UAN, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद ऑथराइजेशन पिन (authorisation pin) जेनरेट होगा। पिन डालने के बाद आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।