EPFO Portal Down: यूजर्स नहीं कर पा रहे ई-नॉमिनेशन, पोर्टल में आ रही है दिक्कत- कर रहे हैं डेडलाइन बढ़ाने की मांग

ई-नॉमिनेशन फाइल करने और आधार नंबर को UAN नंबर से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 6:32 PM
EPFO Portal Down: यूजर्स नहीं कर पा रहे ई-नॉमिनेशन, पोर्टल में आ रही है दिक्कत- कर रहे हैं डेडलाइन बढ़ाने की मांग

EPFO Portal Down: ई-नॉमिनेशन फाइल करने और आधार नंबर को UAN नंबर से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है। ईपीएफओ के मुताबिक PF नॉमिनेशन में दिये गये नाम को अंतिम माना जाएगा और नए नॉमिनेशन के बाद पहले वाला नॉमिनेशन रद्द कर दिया जाएगा। कई सारे यूजर्स अपना नॉमिनेशन बदलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से EPFO ​​का पोर्टल डाउन है। कई यूजर्स ने ट्विटर पर गड़बड़ी की शिकायत भी की है।

EPFO की पोस्ट पर विजय बेतागिरी नाम के एक यूजर ने लिखा है कि प्रिय महोदय, कृपया अपना सर्वर अपडेट करें। पिछले 5 दिनों में मैं केवाईसी और ई-नॉमिनेशन अपडेट करने के लिए साइन इन नहीं कर पा रहा हूं और सरकार ने ई-नामांकन की अंतिम तिथि की घोषणा कर रखी है।

 


एक अन्य यूजर ने लिखा है किEPFO की वेबसाइट फिर से डाउन हो गई..इस पर गौर करने का अनुरोध करें... 2 दिन से ज्यादा हो गए हैं।

 

यूजर्स कर रहे हैं डेडलाइन बढ़ाने की मांग

कई यूजर्स ने डेडलाइन बढ़ाने की भी मांग की। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि EPF India यूनिफाइड पोर्टल पिछले हफ्ते से डाउन है। कृपया यह बताएं कि क्या आधार को UAN से जोड़ने की समय सीमा बढ़ाई जाएगी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।