EPFO: PF खाताधारकों का खत्म हुआ इंतजार, पीएफ खाते में आएंगे 56,700 रुपये, चेक करें कैलकुलेशन

EPFO: पीएफ खाताधारकों को सरकार जल्द अच्छी खबर दे सकती है। ईपीएफओ जल्द सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करेगा

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 5:38 PM
जल्द आएगा पीएफ खाते में ब्याज।

EPFO: पीएफ खाताधारकों को सरकार जल्द अच्छी खबर दे सकती है। ईपीएफओ जल्द सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करेगा। इससे करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार पहले ही पीएफ कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है। ये 40 साल में सबसे कम ब्याज है। यहां आपको बता रहे हैं कि कितने पीएफ बैलेंस पर कितना ब्याज खाते में आएगा।

इतना आ सकता है ब्याज का पैसा

केंद्र सरकार के फैसले के बाद ईपीएफओ अब पीएफ कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा जल्द भेजेगा। अगर आपके पीएफ खाते में 7 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 56,700 रुपये मिलेंगे। अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये हैं तो ब्याज के 40,500 रुपये आएंगे। आपके खाते में एक लाख रुपये हैं तो 8,100 रुपये आएंगे।


ऐसे कर सकते हैं बैलेंस चेक

SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स

आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।

वेबसाइट के जरिए

ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐफ खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस देख सकते हैं।

Wipro Q1 Results | मुनाफा सालाना आधार पर 21% घटकर 2,564 करोड़ रुपये पर रहा, आय 16% बढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।