EPFO: 30 अगस्त को आएंगे इस खाते में 81,000 रुपये, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना बैलेंस

नौकरीपेशा लोग पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार जल्द उनके पीएफ (Provident Fund - PF) खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने वाली है

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 6:47 PM
नौकरीपेशा लोगों के इस खाते में आएगा जल्द पैसा।

EPFO: नौकरीपेशा लोग पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार जल्द उनके पीएफ (Provident Fund - PF) खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने वाली है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएफ पर ब्याज का पैसा 30 अगस्त को आ सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में EPFO की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है कि ब्याज कब ट्रांसफर किया जाएगा। पिछले साल सरकार ने साल के अंत में पीएफ पर ब्याज का पैसा ट्रांसफर किया था।

इतना मिलना है ब्याज

केंद्र सरकार पहले ही पीएफ कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है। ये 40 साल में सबसे कम ब्याज है। इससे पहले सरकार ने 8.5 फीसदी का ब्याज दिया है। पीएफ पर ब्याज मिलने से करीब 6 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होगा।


इतना आ सकता है ब्याज का पैसा

अब EPFO जल्द 8.1 फीसदी की दर से पीएफ खाते में ब्याज ट्रांसफर करेगा। यहां आपको औसत पैसे पर ब्याज कैलकुलेट करके बता रहे हैं। सरकार हर साल आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करती है।

- अगर आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे।

- अगर आपके पीएफ खाते में 7 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 56,700 रुपये मिलेंगे।

- अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये हैं तो ब्याज के 40,500 रुपये आएंगे।

- आपके खाते में एक लाख रुपये हैं तो 8,100 रुपये आएंगे।

इन चार तरीकों से जाने सकते हैं PF बैलेंस चेक

SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स

आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।

वेबसाइट के जरिए

ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐफ खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस देख सकते हैं।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।