EPFO: घर पर कुछ मिनटों में बन जाएगा लाइफ सर्टिफिकेट, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक दे रहा है ये सर्विस

EPFO: कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने पेंशनर्स के लिए एक बड़ी सर्विस शुरू की है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा करने के लिए बैंक या ईपीएफओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

अपडेटेड Nov 05, 2025 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
EPFO: कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने पेंशनर्स के लिए एक बड़ी सर्विस शुरू की है।

EPFO: कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने पेंशनर्स के लिए एक बड़ी सर्विस शुरू की है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा करने के लिए बैंक या ईपीएफओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ पार्टनरशीप की है। इस साझेदारी के तहत पेंशनर्स अब अपने घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ले सकते हैं। अब  डिजिटल लाइफ सर्टिफिके के लिए कहीं भी नहीं जाना होगा। सब काम घर बैठे हो जाएगा।

क्या है जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan)?

जीवन प्रमाण पत्र एक आधार आधारित डिजिटल सर्टिफिकेट है, जो यह साबित करता है कि पेंशनर्स जीवित हैं। हर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को एक यूनिक नंबर दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट अपने आप पेंशन देने वाली संस्था (Pension Disbursing Agency) तक पहुंच जाता है, जिससे पेंशन पेंशन जारी रहता है।


कैसे मिलेगी यह सुविधा?

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक देशभर में 1.65 लाख से ज्यादा डाकघरों और 3 लाख से अधिक डाक कर्मचारियों के माध्यम से यह सर्विस देगा। ये कर्मचारी घर-घर जाकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेंगे। उनके पास ऐसे इक्विपमेंट होंगे जिनमें फेस और फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक सिस्टम मौजूद होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सर्विस EPFO की तरफ से पेंशनरों के लिए पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

कब तक जमा करना है प्रमाण पत्र?

हर साल पेंशनर्स को यह प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होता है ताकि उनकी पेंशन जारी रह सके। इस साल सभी पेंशनर्स 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। वहीं, 80 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन 1 अक्टूबर से ही इसे जमा कर सकते हैं।

कैसे बनवाएं जीवन प्रमाण पत्र?

यह प्रमाण पत्र बनवाना बहुत आसान है। इसे किसी भी नजदीकी जीवन प्रमाण केंद्र (Jeevan Pramaan Centre) से बनवाया जा सकता है। ये केंद्र सीएससी, बैंक और सरकारी दफ्तरों में चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, इसे मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट के जरिए भी बनाया जा सकता है। अपने नजदीकी केंद्र का पता आप jeevanpramaan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Silver Rate Today: गुरु नानक जयंती पर चांदी हुई सस्ती, चेक करें 5 नवंबर का सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।