EPFO Interest: देश के करीब 6 करोड़ EPFO खाताधारक PF पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ब्याज अकाउंट में डालने से पहले सरकार PF कॉन्ट्रिब्यूशन के इंटरेस्ट कैलकुलेट करने का नियम नोटिफाई किया है। इससे रूल से आप भी जान सकते हैं कि आपके खाते से सही अमाउंट आया है या नहीं। लेकिन उससे पहले ये जानना जरूरी है कि आपके PF खाते में कितनी रकम है जिसपर आपको ब्याज मिलने वाला है।
PF की रकम पर कितना ब्याज मिलेगा?
नरेंद्र मोदी सरकार ने फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए 8.5% ब्याज की मंजूरी दी है। उम्मीद थी कि पहले यह पैसा 31 अगस्त को खाते में आएगा लेकिन अभी भी इंतजार चल रहा है। हालांकि सरकार ने 2 सितंबर को यह नोटिफाई कर दिया है कि PF बैलेंस पर ब्याज का कैलकुलेशन कैसे होगा।
SMS के जरिए
EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।
वेबसाइट के जरिए
ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगा जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।
उमंग ऐप के जरिए
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐफ खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस देख सकते हैं।