EPFO: EDLI योजना में पीएफ खाताधारकों को मिलते हैं 7 लाख रुपये, जानें पूरी डिटेल्स

EPFO: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड (EPF) अपने सब्सक्राइबर्स यानी आपको और परिवार को 7 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर देता है

अपडेटेड Aug 12, 2022 पर 6:32 PM
Story continues below Advertisement
पीएफ अकाउंट होल्डर को इन हालातों में मिलते हैं 7 लाख रुपये।

EPFO: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड (EPF) अपने सब्सक्राइबर्स यानी आपको और परिवार को 7 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर देता है। EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को उनकी रिटायरमेंट पर फंड और पेंशन का लाभ देता है। सब्सक्राइबर की मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को फैमिली पेंशन और इंश्योरेंस का लाभ देता है। आइए जानते हैं कितना मिलता है इंश्योरेंस कवर..

EPFO देता है इंश्योरेंस बेनेफिट

EPFO ने एंप्लॉयीज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) स्कीम के जरिये सब्सक्राइबर्स को इंश्योरेंस बेनेफिट देता है। पहले इंश्योरेंस कवर 2.5 लाख रुपये था जिसे बाद में बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया।


नॉमिनेशन फाइल करना जरूरी

EPFO ने सभी सब्सक्राइबर्स को ई नॉमिनेशन फाइल करने के लिए कहा है। ताकि, इसका बेनिफिट सब्सक्राइबर और उसके परिवार को मिल सके। नॉमिनेशन के जरिये ही बेनेफिट परिवार के सही व्यक्ति को मिल सकता है।

ऐसे फाइल कर सकते हैं ऑनलाइन नॉमिनेशन

- डिजिटल तरीके से EPF नॉमिनेशन फाइल करने के लिए सब्सक्राइबर्स को EPFO की वेबसाइट पर जोकर सर्विसेज का ऑप्शन क्लिक करना होगा।

- इसके बाद फॉर एंप्लॉयीज सेक्शन पर क्लिक करें।

- डायरेक्ट किए जाने के बाद Member UAN/Online Service ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद सब्सक्राइबर को ऑफिशियल मेंबर e-SEWA पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां UAN और पासवर्ड के इस्तेमाल से लॉग इन कर सकेंगे।

- इसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू में मैनेज टैब पर जाएं और ई नॉमिनेशन को चुनें। इसमें यस ऑप्शन को चुनें और फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करें।

- ऐड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करें और नॉमिनेशन डिटेल्स को चुनें जिससे आप शेयर जाने वाली कुल राशि की घोषणा कर सकते हैं।

- इसके बाद सेव  EPF नॉमिनेशन को क्लिक करें। अगले पेज पर जाने के बाद ई-साइन ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। इसे दर्ज करने से यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Grasim Industries Q1 results: कंसोलिडेटेड मुनाफा 14% बढ़कर 2,759 करोड़, आय में 41% का इजाफा

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।