EPFO: क्या आपके पीएफ अकाउंट में इंटरेस्ट ट्रांसफर हो गया? फरवरी 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने प्रॉविडेंट फंड के लिए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए ब्याज दर की घोषणा कर दी है। ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर पिछले साल की 8.15% से बढ़ाकर 8.25% कर दी है। यहां आपको बता रहे हैं कि ईपीएफओ ने आपके अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर किया या नहीं? आप कैसे अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
