EPFO Interest: कोरोना वायरस महामरी के बीच आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ खाताधारक उम्मीद कर रहे थे कि जुलाई की अंत में पीएफ (PF) का पैसा खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। लेकिन 31 जुलाई तक EPFO ने पैसा ट्रांसफर नहीं किया। अब पीएफ खाताधारक उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें PF का पैसा अगस्त महीने के अंत तक खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि पीएफ का ब्याज का पैसा कब आएगा।
