EPFO: इन सीनियर सिटीजन को नवंबर 2022 तक नहीं जमा कराना लाइफ सर्टिफिकेट, जानें डिटेल्स

EPFO: पेंशनर्स के लिए अब अलर्ट होने का समय आ गया है। यह वह महीना है जब उन्हें अपने लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ा काम निपटाना होता है

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 12:44 PM
EPS-95 स्कीम के तहत आने वाले पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र 12 महीनों के लिए वैलिड होता है।

EPFO: पेंशनर्स के लिए अब अलर्ट होने का समय आ गया है। यह वह महीना है जब उन्हें अपने लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ा काम निपटाना होता है। सरकारी पेंशनभोगियों के लिए सालाना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समय सीमा 30 नवंबर 2022 है। हालांकि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से पेंशन प्राप्त करने वाले प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अलग है। ये EPFO की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) 1995 के तहत आते हैं।

EPFO ने दी जानकारी

EPFO के ट्विटर के मुताबिक EPS-95 स्कीम के तहत आने वाले पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र 12 महीनों के लिए वैलिड होता है। EPFO के एक और ट्विट के मुताबिक EPS95 के तहत आने वाले पेंशनर्स अपना लाइफ सर्टिफिकेट साल में कभी भी जमा कर सकते हैं और ये जमा करने क तारीख से पूरे एक साल के लिए वैलिड रहता है।


 

 

क्या होता है लाइफ सर्टिफिकेट?

EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि EPS'95 पेंशनभोक्ता अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं जो जमा करने की तारीख से 1 साल के लिए वैलिड होगा। पेंशनर्स को बिना रूकावट अपनी पेंशन पाने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra or life certificate) जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलेगा कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं।

 

 

इन तरीकों से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

ईपीएफओ ने एक ट्वीट में कहा कि ईपीएस'95 पेंशनभोगी अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं जो जमा करने की तारीख से 1 साल तक के लिए वैलिड होगा। EPS-95, 19 नवंबर 1995 को लागू हुआ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPS पेंशनभोगियों के लिए उनके घर के पास या उनके डोसस्टेप पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) जमा करने के लिए कई विकल्पों की सुविधा दी है। इन सभी माध्यमों और एजेंसियों के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र (JPP) समान रूप से मान्य होगा।

Buzzing Stocks:आज फोकस में रहने वाले टाटा मोटर्स, टीसीएस, पावर ग्रिड और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।