EPFO: पेंशनर्स के लिए अब अलर्ट होने का समय आ गया है। यह वह महीना है जब उन्हें अपने लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ा काम निपटाना होता है। सरकारी पेंशनभोगियों के लिए सालाना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समय सीमा 30 नवंबर 2022 है। हालांकि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से पेंशन प्राप्त करने वाले प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अलग है। ये EPFO की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) 1995 के तहत आते हैं।
