Interest on Fixed Deposit: अब इस बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Interest on Fixed Deposit: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 7:20 PM
अब इस बैंक ने FD पर ब्याज।

Interest on Fixed Deposit:  इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने पिछले तीन महीनों में रेपो दर को तीन बार बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बड़े बैंकों ने FD पर ब्याज को बढ़ा दिया।

ये हैं नई दरें

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई ब्याज दरें नीचे दी गई हैं। ये नई दरें 8 सितंबर से लागू हो चुकी हैं। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी दरों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब प्रमुख बैंक अपनी FD पर ब्याज को बढ़ा रहे हैं। बैंक ने FD की इन दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू किया है।


7 दिन से 14 दिन: 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 62 दिन: 4.00 प्रतिशत

63 दिन से 90 दिन: 4.25 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: 4.75 प्रतिशत

121 दिन से 180 दिन: 4.75 प्रतिशत

181 दिन से 210 दिन: 5.25 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: 5.25 प्रतिशत

271 दिन से 364 दिन: 5.25 प्रतिशत

1 साल से 18 महीने: 6.75 फीसदी

18 महीने 1 दिन से 2 साल: 6.75 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.75 प्रतिशत।

2 वर्ष 1 दिन से 887 दिन: 7.00 प्रतिशत

888 दिन: 7.25 प्रतिशत

889 दिन से 3 वर्ष: 7.00 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 4 साल: 6.00 प्रतिशत

4 साल 1 दिन से 5 साल: 6.00 फीसदी।

Technical View: निफ्टी निकला 18,000 के पार, अब अगला रेजिस्टेंस लेवल होगा 18100

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।