इथेरियम व्हेल (Ethereum Whale) ने सिंगल ट्रांजेक्शन में पॉपुलर मीम कॉइन Shiba Inu के 442.6 अरब टोकन खरीदे हैं। व्हेल ने करीब 91.6 करोड़ रुपये (11.9 Million Dollar) निवेश किये हैं। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बड़ी ट्रांजेक्शन पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक इस व्हेल ने Shiba Inu में निवेश को बड़े वॉलेट में ट्रांसफर किया है। Shiba Inu को इतनी बड़ी संख्या में खरीदने वाला पहला व्हेल खबरों में बताया जा रहा है।
क्रिप्टो बाजार में बड़ी ट्रांजेक्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट WhaleStats के मुताबिक Shiba Inu के 11.9 मिलियन डॉलर के जरिये 442.5 अरब टोकन खरीदे गए हैं। ये टोकन 100 मिलियन डॉलर के वॉलेट में ट्रांसफर भी कर दिये गये। CryptoGlobe की रिपोर्ट के मुताबिक बीते शुक्रवार तक इसी वॉलेट में करीब 47 मिलियन डॉलर के Shiba Inu क्रिप्टोकरेंसी थी। इस वॉलेट में सबसे ज्यादा टोकन Shiba Inu के ही थे।
WhaleStats की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 100 सबसे बड़े ETH व्हेल ने हाल के दिनों में SHIB बैलेंस को 2.216 अरब टोकन तक बढ़ाया है। ये एक तरह से सीधे 259 फीसदी की बढ़ोतरी है। बीते कुछ समय में व्हेल ट्राजेक्शन बढ़े गए हैं। उन्होंने Shiba Inu में बड़ा निवेश किया है। क्रिप्टोकरेंसी एंटरटेनमेंट फर्म Bigger Entertainment के सीईओ स्टीवन कूपर (Steven Cooper) ने एक ट्वीट में कहा कि कंपनी SHIB कम्युनिटी को उनके 10% SHIB बर्न करने में सपोर्ट करना चाहती है।